पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

374 स्कूलों का रिजल्ट 20% से भी कम, 58 शून्य पर टिके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुज शर्मा/विक्की कुमार | अमृतसर

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से इस साल 10वीं का परिणाम 62.09 प्रतिशत घोषित किया गया। सरकारी स्कूलों की पास प्रतिशतता 58.14 प्रतिशत तक सीमित रही। लेकिन इस परिणाम में 374 स्कूल ऐसे हैं, जिनका परिणाम 20 प्रतिशत से कम आया है। हैरानी की बात है कि 374 में से 177 स्कूल सिर्फ अमृतसर व तरनतारन से हैं। अन्य 197 स्कूल राज्य के अन्य 20 जिलों से हैं। शिक्षा विभाग अब जल्द ही इन स्कूलों के स्टाफ को चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में तलब करने की तैयारी कर रहा है।

शिक्षा विभाग इन सभी स्कूलों को बुलाकर कम परिणाम के कारण जानना चाहता है। इस दौरान सर्वाधिक बुरा हाल तरनतारन का है, जिसके 104 और अमृतसर के 73 सरकारी स्कूल है। इसके अलावा लुधियाना के 8, गुरदासपुर के 39, पठानकोट के 16, जालंधर के 27, पटियाला के 8, फिरोजपुर के 20, कपूरथला के 17, एसबीएस नगर के 7, फाजिल्का के 5, मोगा के 17, संगरूर के 9, श्री मुक्तसर साहिब का 1, मानसा के 7, रूपनगर के 2, होशियारपुर के 5, फतेहगढ़ साहिब के 2, बठिंडा के 2, बरनाला के 2, एसएएस नगर का 3 सरकारी स्कूल हैं, जिनके परिणाम 20 प्रतिशत से कम आये हैं।

सरकारी स्कूल जिनका परिणाम शून्य रहा

गवर्नमेंट हाई स्कूल अजीजपुर खुदवाड़ा, पठानकोट के 31 बच्चे, सभी फेल।

गवर्नमेंट हाई स्कूल बसरावान गुरदासपुर के 31 बच्चे पास कोई भी नहीं।

गवर्नमेंट हाई स्कूल बाऊपुर जदीद कपूरथला के 8 बच्चे पास कोई भी नहीं।

गवर्नमेंट हाई स्कूल संगतपुरा लुधियाना 13 बच्चे पास कोई भी नहीं।

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जिद्दरपिंडी जालंधर के 80 बच्चे पास कोई भी नहीं।

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खिवा जालंधर में 10 बच्चे, सभी फेल।

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोसा रणधीर मोगा के 53 बच्चे पास कोई भी नहीं।

शहीद सिपाही अवतार सिंह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दयालपुर कपूरथला के 42 बच्चे, सभी फेल।

खबरें और भी हैं...