पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • छोटी बारादरी में सरकारी पार्क पर ताला नहीं खुलवाने पर सीपी को पूडा एसडीओ की कंप्लेंट

छोटी बारादरी में सरकारी पार्क पर ताला नहीं खुलवाने पर सीपी को पूडा एसडीओ की कंप्लेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटी बारादरी में पार्क नंबर-2 पूडा की पार्क को इलाके के व्यक्ति द्वारा ताला लगाने पर इलाकावासियों में रोष है। इसकी पूडा के स्टेट अफसर और एसडीओ उमेश को शिकायत भी की है पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजिंदर सिक्का ने बताया कि इलाके के व्यक्ति द्वारा पार्क को ताला लगाने सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पूडा के एसडीओ उमेश को भी शिकायत की थी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसडीओ भी उक्त व्यक्ति का साथ दे रहा है। सीपी को एसडीओ के खिलाफ शिकायत दी है।

सीनियर वाइस चेयरमैन पंजाब कांग्रेस कमेटी आरटीअाई सेल संजय सहगल ने बताया कि पार्क को ताला लगाने संबंधी आरटीआई डालकर भी जवाब मांगा गया था। पूडा की ओर से जवाब आया कि पत्र डाल उक्त व्यक्ति को कब्जा हटाने के लिए कहा जा चुका है। संजय सहगल ने बताया कि क्या पत्र भेजकर कब्जे हटाए जा सकते हैं। अगर ऐसा होता तो शायद शहर के काफी कब्जे हट जाते।

सैर करने वाले लोगों को दिक्कत

पब्लिक ने कहा, ताला जल्द खोला जाए।

अफसरों पर कब्जा करने वाले का साथ देने का आरोप

संजय सहगल ने आरोप लगाया कि पूडा के एसडीओ उमेश भी कब्जाधारी का साथ दे रहे हैं। सहगल ने बताया कि एसडीओ और उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को ऑनलाइन शिकायत दी गई है। अगर कार्रवाई नहीं होती तो उनसे मिलकर कार्रवाई करवाएंगे।

मामला ध्यान में हैं। वह दोनों पार्टियों को दफ्तर में बुला चुके हैं। ताला लगाने वाले को समझा चुके हैं। अगर हाई अथॉरिटी उनको आर्डर करती है तो वो ताला तुड़वा देंगे। इस मामले के बारे में बीएंड इंफोर्समेंट टीम को भी बताया गया है। यह मामला इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के ईओ और एसीएस अधिकारियों के ध्यान में है। अगर वह आर्डर करते हैं तो वो कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। -उमेश, एसडीओ, पूडा

... और इधर, अवैध कॉलोनी में सीवरेज व पानी के कनेक्शन काटेगा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट

जालंधर | सूर्या एंक्लेव में 4 मरला ए-ब्लाक के साथ लगती अवैध कॉलोनी में चल रहे पानी के कनेक्शन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। ट्रस्ट के ईओ राजेश चौधरी ने कहा कि अवैध रूप से सीवरेज और पानी के कनेक्शन काटने के लिए स्टाफ को कह दिया गया है। दरअसल इस संबंध में सूर्या एंक्लेव रेजीडेंट्स ने डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी व ट्रस्ट के ईओ राजेश चौधरी को मांग पत्र सौंपा था कि उक्त अवैध कॉलोनी के कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ईओ राजेश चौधरी ने एक्सईएन जसवंत सिंह व शिव कुमार के साथ मौके का दौरा किया। डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कहा कि शहर में किसी तरह का अवैध काम नहीं होने देंगे। सोसायटी की समस्याएं हल करवाई जाएंगी।

बिल्डर्स ने दीवार तोड़कर गैरकानूूनी रास्ता निकाला

सूर्या एंक्लेव वेलफेयर सोसायटी के प्रधान ओम दत्त शर्मा, पार्षद पति विवेक खन्ना, जनरल सेक्रेटरी रोशन लाल व प्रवक्ता राजीव धमीजा ने बताया कि सूर्या एंक्लेव के साथ लगती अवैध कॉलोनी बनाने वाले बिल्डर्स ने चारदीवारी तोड़कर गैर कानूनी तौर से रास्ता निकाल लिया है। यहीं से सीवरेज और पानी के अवैध कनेक्शन दिए गए हैं। वहीं एक प्लांट की नर्सरी है, जिसके पानी का कनेक्शन गैर कानूनी ढंग से सूर्या एंक्लेव से लिया गया है। कॉलोनी में अवैध निर्माण हो रहे हैं। इस मौके सतीश सोनी, अजय कालिया, रमेश चंद्र, संदीप जैन, पवन गुप्ता, राजीव सूनेजा, रविंद्र कुमार, रमेश वोहरा, प्रवीण कुमार, विकास अग्रवाल, विकास लखानी, अमित अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...