पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • स्त्री मुलाजिम कमेटी का डीसी को सीएम के नाम ज्ञापन, कहा बेरोजगार महिलाओं को भत्ता मिले

स्त्री मुलाजिम कमेटी का डीसी को सीएम के नाम ज्ञापन, कहा- बेरोजगार महिलाओं को भत्ता मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी जिला जालंधर ने महिला कर्मचारियों की मांगों को लेकर जिला प्रधान कमलजीत कौर की अगुवाई में डीसी वीके शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा।

इसमें महिला दिवस पर 8 मार्च की छुट्टी करने, आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर पूरा स्केल देने, पेंशन का प्रबंध करने, प्रत्येक विभाग केंद्र की स्कीमों के तहत ठेके पर काम कर रही महिला कर्मचारियों की सेवाओं को रेगुलर करने, महिला कर्मचारियों को ड्यूटी समय से पहले या बाद में और छुट्टी वाले दिन किसी प्रकार की ड्यूटी पर न बुलाने, बेरोजगार महिलाओं को योग्यता अनुसार बेरोजगारी भत्ता देने, लड़कियों की पढ़ाई को मुफ्त करने और महिलाओं और बेटियों के साथ हो रही जबरदस्ती की घटनाओं को रोकने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। यहां अवतार कौर बासी, जसविंदर कौर टाहली, सुरेंद्र कौर सहोता, गुरमीत कौर, सुरजीत कौर, नरेंद्र बीबा, कमलजीत कौर, सुरिंदर कौर, संदीप कौर, पससफ के प्रांतीय जनरल सेक्रेटरी तीरथ सिंह बासी और बालकृष्ण मौजूद रहे।

महिला दिवस पर छुट्‌टी घोषित करने की मांग

कमेटी मेंबर्स मांगपत्र सौंपतीं हुई।

खबरें और भी हैं...