केंद्र सरकार के सर्वे में नहीं मिला कोई मैला ढोने वाला
केंद्र सरकार की ओर से एक सर्वे करवाया गया था कि कोई एक ऐसा व्यक्ति मिल जाए जो सिर पर मैला ढोता हो पर शहर मेंं कोई भी व्यक्ति नहीं मिला।
इस बारे में निगम अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज दी है। निगम अधिकारियों के मुताबिक उनके पास हाईटेक मशीनरी और उपकरण मौजूद हैं। जिस कारण कई साल पहले ही मैला ढोने वाले खत्म हो चुके हैं।
सरकार सिर पर मैला ढोने वालों को ढूंढ उनका पेशा बदलने के लिए आर्थिक मदद दे रही है। निगम अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में चार जिले चुने गए थे। जिनमें से जालंधर एक था पर कहीं भी ऐसे लोग नहीं मिले।