ब्लॉक स्तरीय मेले में सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंड के स्टूडेंट्स फर्स्ट
जालंधर | सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रंधावा मसंदा में ब्लाॅक स्तरीय मेले में भाषण कैटेगरी में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंड स्कूल की पूनम, क्ले माडलिंग में 8वीं के अंकित और गायन मुकाबले में 7वीं की अर्षप्रीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल भूपिंदर सिंह मंड ने मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।