पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोर्स कंप्लीट करने पर मिले सर्टिफिकेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेहरचंद बहुतकनीकी कॉलेज के सीडीटीपी विभाग की ओर से अपने केंद्र भोगपुर में सिलाई कढ़ाई, ब्यूटीशियन, इलेक्ट्रीशियन और कंप्यूटर कोर्स समाप्त करने वाले 70 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट बांटे।

प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और इंटर्नल कोऑर्डिनेटर प्रो. कश्मीर कुमार ने बताया कि भारत सरकार के हुनर विकास और श्रम मंत्रालय की ओर से तकनीकी शिक्षा को ग्रामीण क्षेत्रों, कम पढ़े-लिखे गरीब और बेरोजगार नौजवानों तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही स्कीम के तहत 6 महीने के कोर्स करवाए जा रहे हैं। इनकी मदद से नौजवान पीढ़ी अपने पैरों पर खड़े होकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकती है। उन्होंने किशनगढ़ सेंटर की भी चेकिंग की। भोगपुर केंद्र के इंचार्ज सुखदेव राज, सीडी कंसलटेंट अविनाश और जूनियर कंसलटेंट नेहा मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को 3 वर्षीय डिप्लोमा में दाखिला लेने के लिए भी प्रेरित किया।

ट्रेनिंग

मेहरचंद कॉलेज के स्टूडेंट्स ने किए सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर कोर्स

70 स्टूडेंट्स को दिए सर्टिफिकेट। तीन साल के डिप्लोमा कोर्स के लिए किया प्रेरित। -भास्कर

खबरें और भी हैं...