पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • ‘टेडी डे आउट’ पार्टी में इनोकिड्स के बच्चों ने सीखा शेयरिंग का महत्व

‘टेडी-डे-आउट’ पार्टी में इनोकिड्स के बच्चों ने सीखा शेयरिंग का महत्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रिंसिपल धीरज बनाती ने बच्चों को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी।

जालंधर | इनोसेंट हॉर्ट्स के इनोकिड्स में प्री-स्कूल के बच्चों को ‘टेडी-डे-आउट’ पार्टी के जरिये शेयरिंग का महत्व समझाया गया। बच्चे अपने साथ घर से पसंदीदा टेडी लेकर आए। इस दौरान बच्चों की खुशी और उत्साह देखने लायक था। बच्चों ने एक-दूसरे के साथ टेडी शेयर किए और जीवन में शेयरिंग का महत्व समझा। गीतों की धुन पर बच्चों ने खूब मस्ती की। प्रभारी गुरमीत कौर, अलका अरोड़ा, नीतिका कपूर व पूजा राणा ने बताया कि छोटे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी आदतें सिखाना भी जरूरी है। डायरेक्टर प्रिंसिपल धीरज बनाती ने बच्चों को पौष्टिक आहार लेने के बारे में जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...