कार्ड मेकिंग कंपीटिशन में सिमरन फर्स्ट
केएमवी कालजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के फाइन आर्ट्स विभाग की ओर से 11वीं व 12वीं की स्टूडेंट्स के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें स्टूडेंट्स ने क्रिएटिव एवं सुंदर कार्ड बनाकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में करीब 50 स्टूडेंट्स ने पूर्ण जोश तथा उत्साह से भाग लेते हुए अपनी कलात्मक रुचि की पेशकारी की। इस दौरान 12वीं आर्ट्स की सिमरन ने पहला, हरनीत ने दूसरा और महक ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा खुशबू, मोनिका, अमरजीत, जसकीरत, शायना, किरण तथा जसप्रीत को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस मौके प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विजेता स्टूडेंट्स को मुबारकबाद दी और फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि रचनात्मकता से ही सोच का दायरा पॉजिटिव और व्यापक बनाया जा सकता है।
केएमवी में करवाई प्रतियोगिता में हरनीत ने दूसरा और महक ने तीसरा स्थान हासिल किया।