सिख साम्राज्य के हर पहलू को आसान भाषा में समझाया
जालंधर| बुधवार को पंजाब प्रेस क्लब में रिटायर्ड कर्नल कुलदीप सिंह दोसांझ की बुक “Glimpses Of Rise And Fall Of Sikh Empire” रिलीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा ने पहुंचकर आॅफिशियली बुक रिलीज की। कर्नल कुलदीप सिंह दोसांझ ने बताया कि इस बुक में सिख साम्राज्य के हर पहलू को दिखाया गया है, खास कर महाराजा रणजीत सिंह के साथ-साथ हरी सिंह नलुआ, जोरावर सिंह, सरदार शाम सिंह अटारीवाला के समय के कार्यकाल का जिक्र किया गया है।
किताब में सिख साम्राज्य के उदय और पतन की झलक पेश की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई राइटर सिख समाज पर किताबें लिख चुके है लेकिन इस बुक में सिख समाज के हर पहलू को पूरा और आसान भाषा में समझाया गया है जिसे पढ़ना आज के युवाओं के लिए आसान होगा।
पुलिस कमिश्नर प्रवीन सिन्हा ने कहा कि लिखना एक कला है। उन्होंने कहा कि जो लोग सिख इतिहास से जानकार नहीं है उन्हें यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए।
रिटा. ब्रिगेडियर हरिंदर सिंह, आईजीपी कुलबीर सिंह, कमिश्नर पीके सिन्हा
रिटा. कर्नल कुलदीप सिंह दोसांझ
तेजा सिंह, एच जीबी सिंह
उमेश सहगल
एसएस जस्स