पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • स्कूल के मेडलिस्ट प्लेयर्स 18 मई को किए जाएंगे सम्मानित

स्कूल के मेडलिस्ट प्लेयर्स 18 मई को किए जाएंगे सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर

डिस्ट्रिक्ट जालंधर एलीमेंट्री और सेकेंडरी स्कूल टूर्नामेंट कमेटी की तरफ से साल 2017-18 के सेशन दौरान जोन, जिला, राज्य, नेशनल और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल करने वाले और ऑफिशियल अधिकारियों का 18 मई को सीनियर सेकेंडरी स्कूल धन्नी गांव में सम्मानित किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला जालंधर स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के प्रधान कम डीईओ सेकेंडरी सतनाम सिंह बाठ ने बताया कि इस समारोह में पूर्व प्रिंसिपल गुरदीप सिंह तक्खर, स्टेट अवार्डी रोशन खेड़ा, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, गाइडेंस कौंसलर सुरजीत लाल का सम्मान किया जाएगा। स्टेट अवार्डी हरमेश लाल नेशनल कोच को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स जसपाल सिंह पहुंचेंगे।

इसके अलावा सतनाम सिंह बाठ डीईओ सेकेंडरी, पूर्व डीईओ नीलम कुमारी, स्टेट आर्गेनाइजर रुपिंदर सिंह रवि, डीईओ एलीमेंट्री राम पाल सिंह, एईओ हरिंदरपाल सिंह, गुरप्रीत कौर, अनिल कुमार, बलजिंदर सिंह शामिल होंगे।

सतनाम सिंह बाठ

हरमेश लाल

खबरें और भी हैं...