8 से 28 जून तक स्कूली बच्चों के लिए लग रहे समर कोचिंग कैंप के लिए ट्रायल 22 से
शिक्षा विभाग पंजाब की तरफ से स्कूली खिलाड़ियों के लिए हिमाचल प्रदेश के सुंदर नगर में 8 से 28 जून तक समर कोचिंग कैंप लगाए जाएंगे।
इस कोचिंग कैंप के लिए 22 मई से 24 मई को गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना में ट्रायल करवाए जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए डीपीई परमजीत सिंह ने बताया कि ट्रायल में एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, अंडर-16 से 18 में लड़के और लड़कियों के ट्रायल 22 मई को करवाए जा रहे हैं। इसी तरह जूडो हॉकी, बॉस्केटबॉल के ट्रायल 23 मई को करवाए जाएंगे। हैंडबॉल और कबड्डी नेशनल स्टाइल के ट्रायल 24 मई को करवाए जाएंगे।
समर कोचिंग कैंप में राज्य भर से 425 खिलाड़ी व ऑफिशियल हिस्सा लेंगे जिनके लिए सिलेक्शन कमेटियों का गठन किया जा चुका है। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी अपने जन्म सर्टिफिकेट प्रिंसिपल से अटेस्ट करवाकर पहुंचें।
परमजीत सिंह
पंजाब टीम के ट्रायल 19 मई को
जालंधर|10वीं सीनियर नेशनल ड्रॉप रो-बॉल चैंपियनशिप 7 से 10 जून को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में करवाई जाएगी। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली पंजाब टीम लड़के और लड़कियों के ट्रायल 19 मई को शाम 3 बजे देश भगत यूनिवर्सिटी मंडी गोबिंदगढ़ में करवाए जाएंगे। उक्त जानकारी जनरल सेक्रेटरी पीएस लांबा ने दी।
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| जालंधर
शिक्षा विभाग पंजाब की तरफ से स्कूली खिलाड़ियों के लिए हिमाचल प्रदेश के सुंदर नगर में 8 से 28 जून तक समर कोचिंग कैंप लगाए जाएंगे।
इस कोचिंग कैंप के लिए 22 मई से 24 मई को गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना में ट्रायल करवाए जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए डीपीई परमजीत सिंह ने बताया कि ट्रायल में एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, अंडर-16 से 18 में लड़के और लड़कियों के ट्रायल 22 मई को करवाए जा रहे हैं। इसी तरह जूडो हॉकी, बॉस्केटबॉल के ट्रायल 23 मई को करवाए जाएंगे। हैंडबॉल और कबड्डी नेशनल स्टाइल के ट्रायल 24 मई को करवाए जाएंगे।
समर कोचिंग कैंप में राज्य भर से 425 खिलाड़ी व ऑफिशियल हिस्सा लेंगे जिनके लिए सिलेक्शन कमेटियों का गठन किया जा चुका है। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी अपने जन्म सर्टिफिकेट प्रिंसिपल से अटेस्ट करवाकर पहुंचें।
हमें बताएं : आप कोई टूर्नामेंट करवा रहे हैं या हिस्सा ले रहे हैं तो हमें 9781331153 पर सूचित करें। हम सिटी स्पोर्ट्स पर प्रकाशित करेंगे।