पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • योग ओलंपियाड: अंडर 16 लड़कों की टीम ने हासिल किया गोल्ड मेडल

योग ओलंपियाड: अंडर-16 लड़कों की टीम ने हासिल किया गोल्ड मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर

मोहाली के कुराली शहर में हुए इंटर डिस्ट्रिक्ट योग ओलंपियाड में शहर के लड़कों की टीम ने गोल्ड और लड़कियों की टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया। इस मौके पर टीम के साथ मौजूद स्टेट अवार्डी लेक्चरर सुरिंदर मोहन ने बताया कि अंडर-16 लड़कों की टीम ने गोल्ड और अंडर-14 में लड़कियों की टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

एजुकेशन डिपार्टमेंट की तरफ से करवाई इस प्रतियोगिता में राज्य भर के जिलों से टीमों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर फिजिकल एजुकेशन लेक्चरर रेशम कौर और अजीत कौर मौजूद रहे। इस मौके पर टीमों को एईओ हरविंदर पाल, प्रिंसिपल गुरिंदरजीत कौर, प्रिंसिपल राजीव सेखड़ी ने बधाई दी।

एजुकेशन डिपार्टमेंट की तरफ से करवाई इस प्रतियोगिता में राज्य भर के जिलों से टीमों ने हिस्सा लिया। - भास्कर

खबरें और भी हैं...