सब-जूनियर व जूनियर की तैयारियों में जुटे खिलाड़ी
जालंधर| पंजाब स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की तरफ से 26-27 मई को फिरोजपुर में सब-जूनियर चैंपियनशिप करवाई जाएगी। चैंपियनशिप से पहले स्पोर्ट्स स्कूल के खिलाड़ी खूब प्रेक्टिस कर रहे हैं। कोच उमेश शर्मा ने बताया कि सब-जूनियर के बाद अगले महीने 8 से 10 जून को जूनियर चैंपियनशिप जालंधर में ही करवाई जाएगी। दोनों बड़े टूर्नामेंट है जिसमें राज्य के सभी जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों का हमेशा से दबदबा रहा है इसलिए स्वीमिंग के खिलाड़ी रोजाना सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं।