पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • चानन एसोसिएशन ने डिसएबल बच्चों के लिए लगाई वर्कशॉप

चानन एसोसिएशन ने डिसएबल बच्चों के लिए लगाई वर्कशॉप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी जपिंद्र सिंह ने संस्था के काम की सराहना की।

सिटी रिपोर्टर | जालंधर

चानन एसोसिएशन फॉर एमआर चिल्ड्रन ने 16 साल से अधिक के सेल्फ एडवोकेट्स के लिए 2 महीने की वर्कशॉप करवाई। डिसेबिलिटी एक्टिविस्ट अमरजीत सिंह आनंद की अध्यक्षता में हुई वर्कशाप में मास्टर ट्रेनर पूनम लाल चौधरी ने सेल्फ एडवोकेट्स और उनके अभिभावकों को उनके अधिकार, आत्मनिर्भर बनाने की विधि, जिम्मेवारी, समाज में बराबरी के अधिकार पर जागृत किया।

वर्कशॉप के अंतिम दिन डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी जपिंद्र सिंह ने पूरे प्रोग्राम की जानकारी ली और संस्था के काम का सराहा। चानन एसोसिएशन के महासचिव मनीष अग्रवाल ने कहा कि वर्कशॉप में 20 से अधिक सेल्फ एडवोकेट्स और 30 पेरेंट्स ने भाग लिया। वर्कशॉप की विभिन्न एक्टिविटीज में पेरेंट्स के मुकाबले सेल्फ एडवोकेट्स को खुद और पहले काम करने के लिए प्रेरित किया गया। सामान्य लोगों की भांति उन्हें भी अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए, बेशक यह एक धीमी प्रक्रिया है परन्तु पेरेंट्स के सहयोग से इसे संभव किया जा सकता है।

वर्कशाप में सेल्फ एडवोकेट्स फोरम ऑफ इंडिया के पंजाब प्रधान विवेक जोशी (नेशनल अवाॅर्डी), कौशल्या जोशी (नेशनल अवाॅर्डी), डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ओलंपिक्स एसोसिएशन के प्रधान अरविंदर सिंह, कैशियर गुरमुख सिंह, एडमिनिस्ट्रेटर तेज पाल सिंह, सुभाष जोशी, शिक्षक संतोष कुमार, सुरजीत कौर, उपिंदर कौर, जतिंदर कौर मौजूद रहे।

वर्कशॉप में पेरेंट्स को अवेयर किया गया

खबरें और भी हैं...