पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • सहदेव मार्केट में बुलेट से पटाखे बजाने पर एसीपी को दी शिकायत

सहदेव मार्केट में बुलेट से पटाखे बजाने पर एसीपी को दी शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | प्रेशर हॉर्न और बुलेट के पटाखे मारने वालों पर अभी तक प्रशासन नकेल नहीं कस पाया है। जहां बाइकों पर पटाखों वाले साइलेंस और प्रेशर हॉर्न फिट किए जाते हैं, वहां भी पुलिस कार्रवाई करने में चूक रही है। शहर में मार्केट में ज्यादातर 10 बजे बंद हो जाती हैं, लेकिन सहदेव मार्केट रात 12 बजे तक खुली रहती है। क्योंकि देर रात तक यहां बुलेट के पटाखों की आवाजें सुनी जा सकती है। इस बात की सूचना इलाके की ही एक महिला संतोश कुमारी ने एसीपी ट्रैफिक हरविंदर सिंह भल्ला को दी है। भल्ला से बात करने पर उन्होंने बताया कि शहर के नाकों पर हिदायत दी हैं कि किसी भी ऐसी गाड़ी को ना छोड़े जाए जो पटाखे मारे और गलत साइलैंसर लगाए हो। रही बात सहदेव मार्केट की तो संबंधित थाने की पुलिस से संपर्क करके वहां जल्दी रेड की जाएगी।

खबरें और भी हैं...