पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • एमबीबीएस स्टूडेंट ने तीन गाड़ियों, पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

एमबीबीएस स्टूडेंट ने तीन गाड़ियों, पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | पिम्स में एमबीबीएस कर रहे युवराज सिंह की बेकाबू कार ने 3 गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार चालक युवराज सिंह को हिरासत में लिया है। मोहाली के युवराज ने पुलिस को बताया कि पिम्स में एमबीबीएस फाइनल इयर का स्टूडेंट है। बुधवार को लास्ट पेपर था। शाम 7 बजे के करीब मैट में पैर फंसने से एक्सीलेटर दब गया और गाड़ी एक ऑटो और दो कारों से टकराने के बाद पैदल जा रहे राजकुमार पर जा चढ़ी। राजकुमार को सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...