पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेकाबू कार डिवाइडर पार करके ट्रक से जा टकराई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल हाईवे-1 पर चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा।

जालंधर | नेशनल हाईवे-1 पर बुधवार सुबह चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास से अमृतसर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर पीएपी की ओर जा रहे ट्रक से टकरा गई।

ॉकार में एक परिवार के पांच सदस्य अमृतसर जा रहे थे कि हादसा हो गया। गनीमत रहा कि ट्रक की रफ्तार तेज नहीं थी, जिस कारण कार में सवार पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। हादसे के कारण फ्लाईओवर पर जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने ट्रैफिक बहाल कराया। कार के थोड़ा-से हिस्से का नुकसान हुआ था, जिस कारण कुछ समय बाद ही वहां से अमृतसर की ओर रवाना हो गए। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने करीब 20 मिनट बाद ही जाम खुलवा दिया था।

हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया

खबरें और भी हैं...