पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • बैंक में पासबुक अपडेट करवाने गए व्यक्ति को हार्ट अटैक, मौत

बैंक में पासबुक अपडेट करवाने गए व्यक्ति को हार्ट अटैक, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब नेशनल बैंक माई हीरां गेट ब्रांच में बुधवार सुबह 11 बजे प|ी की पासबुक अपडेट करवाने गए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान मिट्ठा बाजार में टीवी रिपेयर करने वाले 63 साल के विनोद एंग्रिश के रूप में हुई है। वे बैंक पहुंचे तो उन्हें घबराहट हुई और वे जमीन पर गिर गए। बैंक कर्मी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। विनोद एंग्रिश फ्रेंड्स कॉलोनी के रहने वाले थे और 40 साल से टीवी रिपेयर का काम कर रहे थे।

बैंक मैनेजर इंद्र मोहन ने बताया कि विनोद एंग्रिश जब लाइन में लगे हुए थे तो उनको घबराहट हुई। वे बैंच पर बैठ गए। बैंक कर्मियों ने उन्हें पूछा कि क्या हुआ है तो वे बोले- कुछ नहीं, थोड़ी घबराहट हो रही है।

पीएनबी माई हीरां गेट ब्रांच में सुबह 11 बजे की घटना

बैंक में की थी घबराहट होने की शिकायत

फ्रेंड्स कॉलोनी के विनोद एंग्रिश टीवी रिपेयर का काम करते थे।

फोन पर लगा था पैटरन लॉक...विनोद कुमार को जब हार्ट अटैक आया तो बैंक कर्मियों के साथ-साथ वहां बाजार वालों ने उनके घर फोन करके जानकारी देनी चाही तो फोन को पैटरन लॉक लगा हुआ था। कॉल न कर पाने से बैंक कर्मी यह भी नहीं पूछ सके कि विनोद एंग्रिश की कौन-सी दवाई चल रही है।

भास्कर सलाह

किसी को भी अपने फोन का पैटर्न लॉक नहीं लगाना चाहिए। कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि अचानक फोन करना पड़ सकता है। ऐसे में विक्टिम के किसी भी जानकार को उसके बारे में जानकारी देना मुश्किल हो जाता है।

बैंंक मैनेजर गाड़ी में लेकर गए निजी अस्पताल

बैंक कर्मियों ने घबराहट होने पर उन्हें कहा कि आप बैठे रहें, आपको यहीं पासबुक अपडेट करवा के दे देंगे। इतने में ही वे जमीन पर गिर पड़े। बैंक मैनेजर ने बताया कि उन्होंने बाहर आकर एंग्रिश से हाल पूछा तो उन्होंने चीनी मांगी। उन्होंने उनके मुंह में चीनी डाली और बैंक कर्मी उन्हें पास ही स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें किसी और अस्पताल ले जाने के लिए कहा। मैनेजर इंद्र मोहन ने एंग्रिश को अपनी गाड़ी में निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंद्र मोहन ने बताया कि विनोद उनके बहुत ही अच्छे उपभोक्ता थे और हर दूसरे-तीसरे दिन बैंक में आते थे।

पहले भी दो बार हो चुका था हार्ट अटैक

दुकान के पास ही काम करते दुकानदार मोहित सेखड़ी ने बताया कि विनोद को पहले भी दो अटैक आ चुके थे। शायद यह उनका तीसरा अटैक होगा, जिस कारण उनकी मौत हुई है। मोहित ने बताया कि विनोद बहुत ही नेकदिल इंसान थे। आज तक मार्केट में कोई भी शिकायत नहीं आई थी। पूरी मार्केट को उनकी अकस्मात मौत पर बहुत ही दुख है।

खबरें और भी हैं...