पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • जबरदस्ती करने के आरोप में गिरफ्तार युवक का डीएनए टेस्ट

जबरदस्ती करने के आरोप में गिरफ्तार युवक का डीएनए टेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खांबड़ा में 16 साल की लड़की के साथ जबरदस्ती करने के आरोप में गिरफ्तार 20 साल के रोहित कुमार का पुलिस ने बुधवार को डीएनए टेस्ट करवाया है। इससे पहले बुधवार सुबह रोहित को अदालत में पेश करके उसका डीएनए टेस्ट करवाने की इजाजत ली गई।

दूसरी तरफ अभी इस मामले में पीड़ित लड़की के सेंपल लेने बाकी हैं, उसके बाद ही लैब रिपोर्ट आएगी। थाना सदर के अधीन आती फतेहपुर चौकी इंचार्ज मदन लाल ने बताया कि माना जा रहा है कि इस केस में रोहित के किसी भी दोस्त का कोई लेना-देना नहीं हो सकता है।

पुलिस की जांच अनुसार लड़की के साथ अकेले रोहित ने ही जबरदस्ती की है। इस बारे में लड़की से बात की गए तो वह अपने बयान पर अड़ी रही कि उस रात रोहित के साथ दो लड़के स्कूटर पर आए थे। पहले रोहित ने उसके साथ और फिर उसके दो दोस्तों ने उसके साथ जबरदस्ती की। बुधवार को अदालत से डीएनए टेस्ट की इजाजत लेने और डीएनए टेस्ट करवाने के कारण रोहित को बुधवार जेल नहीं भेजा जा सका। अब रोहित को पुलिस वीरवार सुबह जेल छोड़ आएगी।

खबरें और भी हैं...