प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं को सफलता के लिए बधाई दी।
जालंधर | केएमवी की छात्राओं ने यूजीसी जेआरएफ-नेट तथा गेट परीक्षाओं में पहली बार में ही पास करके विद्यालय को गौरवान्वित किया। 2017 बैच की एमएससी मैथेमेटिक्स की छात्रा आशिमा ने यूजीसी नेट की परीक्षा भी पहली बार में ही पास की।
फिजिक्स विभाग की छात्राओं मनप्रीत तथा मनदीप ने गेट परीक्षा पहली बार में ही पास की। इन सभी में से 2 छात्राओं ने प्रतिष्ठित संस्थानों में पीएचडी के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन करवा ली है तथा बाकी सब भी जल्द ही अपनी रजिस्ट्रेशन करवाएंगी।