कैंपस को हरा भरा और सुंदर बनाने के मंतव से सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में प्लांटेशन ड्राइव करवाई गई। जिसमें प्रिंसिपल नीरज सेठी के दिशा-निर्देशों पर जीएनएम के छात्रों द्वारा कैंपस में छायादार, फलों वाले, सजावटी, मेडिसन प्लांटस लगाए गए।
छात्रों अजय, भूपिंदर, जस्मीन, रुपिंदर, नवदीप, कनिका, नेहा, जसविंदर, नितिन, गुरप्रीत, काजल आदि ने पौधों को ना सिर्फ लगाया बल्कि उन्हें संभालने का भी प्रण लिया। प्रिंसिपल नीरज सेठी ने छात्रों के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि दिन प्रति दिन बढ़ रही गर्मी, दूषित हो रहे पर्यावरण और कैंपस को ग्रीन और ऑक्सीजन से भरपूर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर संस्था के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में प्लांटेशन ड्राइव करवाई गई।