टीकाकरण अभियान में पेरेंट्स ने भी सहयोग दिया। -भास्कर
जालंधर | रोग मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दयानंद मॉडल स्कूल मॉडल टाउन में टीकाकरण दिवस मनाया गया। इस अभियान मे रूबेला और मिजल्स के लिए टीकाकरण करवाया गया। प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक नर्सरी से छठी कक्षा तक तथा 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सातवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों को टीके लगवाए गए। इसके लिए प्रशासन द्वारा प्रशिक्षित डॉक्टर्स की टीम को आमंत्रित किया गया। साथ ही साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए उनके साथ अभिभावकों को भी बुलाया गया। प्रिंसिपल विनोद कुमार तथा अध्यापकों की देखरेख में यह अभियान संपन्न हुआ।