शाहकोट |नेहरू युवा केंद्र जालंधर के जिला यूथ कोऑर्डिनेटर सैमसन मसीह के दिशा-निर्देश पर यूथ वेलफेयर क्लब शाहकोट की मीटिंग रजत उप्पल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उन्होंने बताया कि क्लब की तरफ से स्वच्छ भारत मुहिम के तहत हर वर्ष 100 घंटे और सप्ताह में में दो घंटे के लिए काम करने का फैसला किया गया। युवाओं से अपील की गई कि वह इस राष्ट्रीय प्रोग्राम में बढ़-चढ़कर योगदान दें। सैमसन मसीह ने बताया कि इस अभियान के दौरान बढ़िया काम करने वाले क्लबों को डिस्ट्रिक्ट लेवल पर सम्मानित किया जाएगा। जिसमें क्रमवार 30 हजार, 20 हजार और ₹10 हजार का नकद इनाम और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह स्टेट लेवल पर पहला इनाम पाने वाले को ₹50000 का नगद इनाम दिया जाएगा। नेशनल लेवल पर फर्स्ट प्राइज पाने वाले को ₹2 लाख तक का इनाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए नेहरु युवा केंद्र के उसके साथ संपर्क किया जा सकता है।