जालंधर | सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शम्मीपुर में ब्लाक स्तरीय युवक मेला प्रिंसिपल जोगिंदर सिंह की देखरेख में हुआ। सीनियर वर्ग के नाटक में शम्मीपुर स्कूल, गायन में बस्ती मिट्ठू, पेटिंग में सरकारी स्कूल गाखल धालीवाल, भाषण में बस्ती शेख, क्ले माडलिंग में गाखल धालीवाल, पेंटिंग में शम्मीपुर ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में नाटक, पेंटिंग और गायन में गाखल धालीवाल ने पहला स्थान हासिल किया। हरबंस लाल, रमन कुमार, कुलविंदर सिंह गाखल, हरनीत कौर मौजूद थे।