शर्मा क्रिकेट क्लब की टीम ने जौहल इलेवन को हराया
जालंधर| सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहलां में गोराया क्रिकेट क्लब की तरफ से ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। टूर्नामेंट का शुरुआती मैच शर्मा क्रिकेट क्लब तथा जौहल की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें शर्मा क्लब विजयी रही।
इसके अलावा जमशेर-फगवाड़ा तथा बड़ा पिंड-खोसला क्लब के मध्य भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।