पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जय हो की टीम ने 186 रन का दिया था टार्गेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजेता टीम को सम्मानित करते हुए सीरीज के स्पांसर अनूप सिंह हैरी।

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर

हरभजन क्रिकेट एकेडमी में जय हो क्रिकेट क्लब और रिंकू क्रिकेट क्लब के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जय हो क्रिकेट क्लब ने जीती। पहले बल्लेबाजी का चयन करते हुए जय हो क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिंकू क्लब की टीम ने 16 ओवर में ही नाबाद खेलते हुए मैच अपने नाम किया। उन्होंने 187 रन बनाए, जिसमें टीम की तरफ से बल्लेबाज सन्नी ने 85 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

इस मैच में मैन ऑफ द सीरीज विक्की को चुना गया। इस मौके पर कमेटी सदस्यों में हेमा, साहिल, मुकुल, सन्नी, अनूप अमित, विक्की, गुरी, कपिल, पवन, काका, मलकीत, विशु, सचिन ओबराय मौजूद थे।

सन्नी बने मैन ऑफ द मैच और विक्की रहे मैन ऑफ द सीरीज

खबरें और भी हैं...