स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर
आईवी वर्ल्ड स्कूल में वासल एजुकेशन ग्रुप की तरफ से दो दिवसीय इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ट्रायल मैच करवाया गया।
इस ट्रायल मैच के आधार पर आधार पर फाइनल टीम का गठन किया जाएगा, जो कि 1 जून से शुरू हो रहे सरदार हरदेव सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। यहां पर सीईओ राघव वासल, प्रिं. एस चौहान ने खिलाड़ियों प्रेरित किया।
सरदार हरदेव सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 1 जून से । - भास्कर