जालंधर| डिसेंट किटी ग्रुप की ओर से फ्रेंड्स की मंथली गेट टूगेदर आर्गेनाइज की गई। मेजबान सोनिया ने सभी का वेलकम किया। शुरुआत में सभी ने तंबोला गेम्स खेलीं। किटी का ड्रेस कोड इंडियन रखा गया, जिसमें सभी लेडीज गर्मी के मौसम को देखते हुए कॉटन की ड्रेसेज पहन कर पहुंची। सभी ने लांग कुर्ते के साथ प्लाजो या पजामी को कैरी किया। किटी में तंबोला गेम्स खेलने के बाद सभी ने गर्मी की ड्रिंक्स और खाने का मजा लिया। गेम्स के साथ साथ सभी ने इस टॉपिक पर डिस्कशन की कि गर्मी की छुट्टियों में सब कहा पर घूमने के लिए जा रहे हैं। डिस्कशन के बाद सभी ने डीजे फ्लोर पर पंजाबी और हिंदी गानों पर डांस किया।
डोली बाटला
डोली बाटला
जालंधर, शनिवार 19 मई , 2018|
नैना
भानू सेठ
रोज़ी
07
आयुषी बजाज
भाविका खन्ना
सोनिया बाहरी