जालंधर| क्वीन क्लब ने मंथली किटी आर्गेनाइज करते हुए होटल में पार्टी की। पार्टी का थीम येलो कलर रखा गया। क्लब की लेडीज ने अपने ड्रेस में किसी ने किसी तरह येलो कलर को शामिल किया। इस दौरान सभी हरमीन कंचन और मनीषा को मैरिज एनिवर्सरी की भी बधाई दी। किटी की शुरुआत करते हुए सभी ने तंबोला गेम्स खेली। उसके बाद क्लब की सारी लेडीज के लिए घुटनों की समस्या को लेकर टॉक का आयोजन किया गया। डॉ. अजय सिंह ने सभी महिलाओं को बताया कि किस तरह वे घुटने की समस्या कम कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, इसलिए हमें समय रहते उनके इलाज के लिए दवाई, योगा और सैर शुरू कर देनी चाहिए। ये बेस्ट इलाज है।
इसी के साथ हमें किसी भी तरह की समस्या हो तो हमें उसका इलाज करवाना चाहिए न कि ऐसे ही छोड़ देना चाहिए। हमें अपने खाने में दूध, दही, मक्खन दालों को शामिल करना चाहिए। इससे हमारे शरीर को पोषण मिलता है। टॉक के बाद सभी सदस्यों के लिए अलग-अलग तरह की गेम्स का आयोजन किया गया था। गेम्स में जीतने वाली सभी सदस्यों को गिफ्ट दिए गए।
हरमीन कंचन
पूजा, शिफा, प्रीति
सुमिंदर
आरती, अंजुम, अंकिता, इशा, नीति
मिनी, सरोज, मीना
अमिता, किरण, रोजी
बेबी, रोज़ी
मनीषा