पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • पशु को बचाते बेकाबू हुई कार ट्रक से टकराई, ड्राइवर की मौत

पशु को बचाते बेकाबू हुई कार ट्रक से टकराई, ड्राइवर की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर | जालंधर/ अलावलपुर

कादियां के रहने वाले 33 वर्षीय शेख हबीब अहमद पुत्र शेख दीदार अहमद की जालंधर से कादियां लौटते समय पठानकोट रोड पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। शेख हबीब अहमदिया समुदाय के एक ओहदेदार को जालंधर स्टेशन छोड़ने आया था।

वापसी के दौरान आठ बजे करीब पठानकोट रोड पर समस्तीपुर के पास गाड़ी के सामने अचानक आए पशु को बचाने के लिए ब्रेक लगाई तो तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकराकर एक पेड़ में जा लगी। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पास में पीजी में रहते स्टूडेंट्स ने हबीब को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में हबीब की सर के पिछला साईड पर गहरी चोट लग गई थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शेख हबीब

परिजनों ने रमजान के मद्देनजर पुलिस कार्रवाई से किया इंकार

मामले की सूचना मिलते थाना मकसूदां पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रक को कब्जे में ले कर ट्रक को कब्जे में ले लिया, लेकिन मृतक के परिजनों ने रमजान के मद्देनजर किसी के खिलाफ कार्रवाई से मना कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर सीआरपीसी धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

पांच महीने में दूसरे भाई की एक्सीडेंट में मौत

मृतक के भाई सर्वर अहमद ने बताया कि उन्होंने सुबह 4 बजे एक साथ सहरी कर रोज रखा था। समुदाय के ओहदेदार ने केरल जाना था जिसके लिए सुबह सवा 6 बजे उनका भाई घर से कार लेकर निकला था। सुबह सवा आठ बजे उन्हें अस्पताल से फोन पर सूचना मिली की उनके भाई का सड़क एक्सिडेंट हो गया है और उसकी कंडीशन सीरियस है। कादियां से जालंधर के अस्पताल पहुंच तो पता चला कि उनका भाई की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि हबीब की 5 साल पहले ही शादी हुई थी और तीन साल बेटी है। उनका भाई अपने पीछे प|ी और बेटी को छोड़ गया। सर्वर अहमद ने बताया कि वह 4 भाई थे। दिसंबर में उनके छोटे भाई शाहिद की ओडिशा में सड़क हादसे में मौत हो गई थी और अभी एक भाई की मौत को 5 माह भी नहीं हुए थे कि दूसरे भाई को भी खुदा ने अपने पास बुला लिया।

पठानकोट रोड पर समस्तीपुर के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।

खबरें और भी हैं...