पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • बस्ती दानिशमंदा में गुरुद्वारा साहिब की गोलक तोड़कर चढ़ावा चुराया

बस्ती दानिशमंदा में गुरुद्वारा साहिब की गोलक तोड़कर चढ़ावा चुराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | बस्ती दानिशमंदा के सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब की गोलक तोड़ चोर चढ़ावा और पाठी के कमरे से सोने के जेवर व नकदी ले गए। थाना पांच की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पाठी गगनदीप सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह 4 बजे उठे तो देखा कि दरबार साहब के दरवाजे खुले थे और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अंदर जाकर देखा कि गोलक टूटी पड़ी थी। पाठी के अनुसार चोर हजारों रुपए का चढ़ावा ले गए हैं। साथ ही साथ उसके कमरे से भी सोने की दो अंगूठियां भी ले गए।

खबरें और भी हैं...