जालंधर | बस्ती मिट्ठू के कुलदीप सिंह के घर में से पड़ोस में रहता युवक 40 हजार रुपए व घरेलू सामान चुरा कर ले गया। थाना बस्ती बावाखेल पुलिस ने शिकायत पर पड़ोस में रहते एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
कुलदीप सिंह ने बताया कि वह वीरवार को किसी काम से बाहर गया हुआ था। देर रात घर लौटा तो देखा कि ताले टूटे पड़े हुए थे और सारा सामान बिखरा था। पीड़ित के अनुसार चोर घर से 40 हजार की नकदी व घरेलू सामान को चुरा कर ले गए थे। कुलदीप को उसके एक पड़ोसी ने बताया कि उसके घर में मोहल्ले के ही युवक को घुसते देखा था। जिसके बाद पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर उसे काबू कर लिया है।