पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजनीति दबाव में मुझ पर केस दर्ज किया : हरदेव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | सुरक्षा लेने के लिए खुद पर हमला करवाने और एक महिला की कार को टक्कर मारने के मामले में थाना फिल्लौर में दर्ज केस में नामजद हरदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते उनपर केस दर्ज किया है। जबकि बिना नंबर की कार में सवार हमलावर उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश कर रहे थी। इसी बीच गाड़ी बेकाबू होकर महिला की कार से टकरा गई। उन हमलावरों ने उसके साथ मारपीट भी की।

शुक्रवार को प्रेस क्लब में रामूवाल नकोदर के हरदेव सिंह और चरणजीत सिंह ने कहा कि वह चंडीगढ़ से वापस आ रहे थे। जब फिल्लौर-नकोदर रोड पर पहुंचे तो बिना नंबर की कार में सवार 6 लोगों ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की और उनके पास हथियार थे। उनसे बचते हुए उनकी कार महिला की कार से टकरा गई। इसी बीच हमलावरों ने कार से उतरकर उनकी गाड़ी तोड़ी और उनके साथ मारपीट की। जब सिविल अस्पताल में दाखिल थे तो पता लगा कि पुलिस ने उनपर ही दो केस दर्ज कर दिए हैं। यह केस रंजिश निकालने के लिए गए हैं। इससे पहले भी उनपर दो बार हमला हुआ था।

खबरें और भी हैं...