कर्नाटक में बहुमत ना होने के बावजूद भाजपा के सरकार बनाने के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी लोकतंत्र बचाओ मुहिम के तहत जालंधर में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया और सांसद चौधरी संतोख सिंह के नेतृत्व में कचहरी चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।
यूथ कांग्रेस नॉर्थ के प्रधान एडवोकेट अजय कुमार लक्की के नेतृत्व में मकसूदां में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इसी तरह महिला कांग्रेस पंजाब की प्रधान ममता दत्ता और जालंधर रूरल की प्रधान कमलजीत कौर मुल्तानी ने मेहतपुर में धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला जलाया। कांग्रेस भवन में सांसद चौधरी संतोख सिंह और प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा कि केंद्र सरकार पर आरएसएस हावी है। जिस कारण देश का माहौल बिगड़ रहा है।