पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • अड्डा किशनगढ़ में 3 दिन में दूसरी बार चोरों ने दुकान की छत तोड़कर चोरी की

अड्डा किशनगढ़ में 3 दिन में दूसरी बार चोरों ने दुकान की छत तोड़कर चोरी की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलावलपुर | जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे स्थित अड्डा किशनगढ़ में राम ऑटो रिपेयर दुकान में वीरवार रात चोरी हो गई। चोर दुकान की छत तोड़कर अंदर घुसे और सामान लेकर फरार हो गए। मालिक राममूर्ति की सूचना पर पुलिस चौकी किशनगढ़ के इंचार्ज सुखजीत सिंह बैंस मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अलावलपुर निवासी राममूर्ति ने बताया कि अड्‌डा किशनगढ़ में राम ऑटो रिपेयर की दुकान है। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। चोर दुकान की छत तोड़कर अंदर घुसे और 4 ऑयल की पेटी, 2 छत वाले पंखे, दर्जनों पुरानी बैटरियां एवं स्पेयर पार्ट का सामान चुराकर ले गए। उसका करीब 35 से 40 हजार का नुक्सान हुआ है। राममूर्ति ने घटना की सूचना किशनगढ़ पुलिस को दी। जिसपर पुलिस चौकी किशनगढ़ इंचार्ज सुखजीत सिंह बैंस मौके पर पहुंचे और दुकानदार से नुक्सान की जानकारी ली। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों ने चोरी के बाद दुकान की छत को वैसे ही बंद कर दिया, जैसे पहले थी। जांच के बाद पता चला कि चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे थे।

दुकान की छत्त तोड़कर चोर अंदर घुसे।

चौकीदार रखने के बाद भी हो रही चोरी की घटनाएं

अड्डा किशनगढ़ में तीन दिन में दूसरी दुकान की छत तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया है। दुकानदारों ने रात को चौकीदार भी रखे हैं। इसके बावजूद शातिर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। किशनगढ़ में पिछले 2 महीने में ये तीसरी चोरी की घटना है।

दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष...बढ़ी चोरियों को लेकर दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष है। उनका कहना है कि अड्डा किशनगढ़ से कुछ मीटर दूरी पर ही पुलिस चौकी है। बावजूद चोर बेखौफ चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों से चोर गिरोह को जल्द काबू करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...