जालंधर | नकोदर रोड स्थित एलडिको ग्रीन कॉलोनी में तीन दिन से लापता 22 साल के मजदूर रिषी देव की लाश तीन मंजिला निर्माणाधीन कोठी में लिफ्ट के लिए बनाई गई जगह में पानी में तैरता मिली। पोस्टमार्टम से यह बात सामने आई है कि रिषी छत से गिरकर पानी में गिरा था। उसकी डूबने से मौत हो गई। थाना लांबड़ा के एसएचओ पुष्पबाली ने कहा कि सुबह एलडिको ग्रीन कॉलोनी में बन रही कोठी के ठेकेदार ने सूचना दी थी कि उनके साथी की लाश तैरती मिली है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कोठी में लिफ्ट के लिए बनी जगह पर फिलहाल पानी भरकर रखा गया था। इसमें मजदूर की लाश तैर रही थी। तीन दिन पहले मट्टूदास के साथ वह कोठी की छत पर सो गया था। उस रात दोनों ने शराब पी थी। पुलिस मान कर चल रही है कि रात के अंधेरे में रिषी घटना का शिकार हो गया। एसएचओ ने कहा कि प्राथमिक जांच में हादसा लग रहा है, मगर पुलिस केस से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।
नकोदर रोड पर एलडिको ग्रीन कॉलोनी का मामला