जालंधर / जालंधर कैंट | चौकी परागपुर की पुलिस ने मेडिसन नशा के साथ 42 साल के कृष्ण कुमार को पकड़ा है। कुक्कड़ पिंड के रहने वाले कृष्ण कुमार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी मूल रूप से यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला है। वह अपनी फैमिली के साथ उक्त गांव में करीब एक दशक से किराए के मकान में रह रहा है।
चौकी इंचार्ज कमलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थ`ी कि कोटकलां मोड पर एक आरोपी मेडिकल नशा बेचने आया है। पुलिस ने रेड कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी से 210 नशीले कैप्सूल और 12 नशीली गोलियां मिली है। आरोपी यह तो मानता है कि वह काफी समय से नशा बेचता है, मगर यह नहीं बता रहा कि वह नशा कहां से लेकर आता है। थाना कैंट में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-22 के तहत केस दर्ज किया गया है।