स्कूल फॉर मेरिटोरियस स्टूडेंट्स में दाखिले के लिए रविवार को 784 स्टूडेंट्स से 714 ने परीक्षा दी। परीक्षा के मद्देनजर दो स्कूलों में सेंटर बनाए गए थे। सरकारी माडल को एजुकेशन सीनियर सेकेंडरी और सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड में स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिला शिक्षा अधिकारियों ने परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए खास प्रबंध किए गए थे और चेकिंग के लिए टीमें भी बनाई गई थीं।
अब टेस्ट के नतीजे के बाद मैरिट के आधार पर स्टूडेंट्स की सूबे भर के किसी भी स्कूल के लिए काउंसलिंग होंगी, जिसके जरिये ही स्टूडेंट्स स्ट्रीम के साथ-साथ सूबे के 10 स्कूलों से किसी को भी चुन सकते हैं। जहां पर निर्धारित समय पर अपने से संबंधित दस्तावेज लेकर उनकी दाखिले की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।