पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • लगातार दूसरे दिन बढ़ी कीमत पेट्रोल 33, डीजल 25 पैसे महंगा

लगातार दूसरे दिन बढ़ी कीमत पेट्रोल 33, डीजल 25 पैसे महंगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली/जालंधर| पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। सोमवार को फिर रेट बढ़ गए। रविवार की तुलना में पेट्रोल 33 व डीजल 25 पैसे महंगा हुआ है।

पंजाब में अमृतसर जिले में पेट्रोल का दाम 82.68 रुपए लीटर पहुंच गया। डीजल के दाम भी िरकॉर्ड 68.51 रुपए रहे। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 76.57 रु. और डीजल की 67.82 रुपए हो गई। वहीं, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया कि सरकार गंभीर है, लोगों को राहत देने के विकल्प तलाशे जा रहे हैं।

पंजाब में सबसे ज्यादा दाम अमृतसर में 82.68 रुपए

सोमवार के रेट

शहर पेट्रोल डीजल

अमृतसर 82.68 68.51

जालंधर 81.87 67.82

लुधियाना 82.08 67.98

पटियाला 82.25 68.12

क्रूड 10 डॉलर महंगा होने पर महंगाई 0.3% बढ़ेगी

कच्चे तेल की कीमत 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़ने पर आयात बिल 8 अरब डॉलर (54,000 करोड़ रु.) बढ़ जाएगा। महंगाई 0.3% बढ़ जाएगी। एसबीआई रिसर्च ने रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।

खबरें और भी हैं...