पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • 300 मीटर में 5 वाहनों से टकराया, नेशनल हाईवे पर ट्रक ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 3 की मौत

300 मीटर में 5 वाहनों से टकराया, नेशनल हाईवे पर ट्रक ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 3 की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को दसूहा नेशनल हाईवे पर जालंधर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक (पीबी 10 ई वाय 9543) ने बारी-बारी से छह वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अवतार सिंह (50), बलवंत सिंह (50) और केवल सिंह (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया कि आरोपी चालक ट्रक को नियंत्रित नहीं कर सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

ट्रक चालक गिरफ्तार, 304 का केस दर्ज

खबरें और भी हैं...