पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • आज से नगर निगम के रिकॉर्ड में आपके घर की होगी नई आईडी

आज से नगर निगम के रिकॉर्ड में आपके घर की होगी नई आईडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम ने ग्लोबल इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) सर्वे के तहत शहर की सभी प्रॉपर्टीज को यूनीक आईडी जारी कर दी हंै। आज के बाद निगम में आपकी पहचान इसी आईडी से होगी। सर्वे में 2.92 लाख प्रॉपर्टीज को आईडी दी गई है। शहर को 20 सेक्टर में बांटा गया है। डाटा निगम की वेबसाइट और mcjalandhar.in पर अपलोड कर दिया गया है। mcjpropertytax.in पर भी डाटा उपलब्ध है।

हालांकि निगम ने जो डाटा अपलोड किया है उसे में काफी गड़बड़ियां भी हैं। मेयर का मोबाइल नंबर सर्च पैनल में लिखने पर दो प्रॉपर्टी शो होती हैं। इनमें तो एक मेयर की है लेकिन दूसरी इस्लामाबाद के अमीर सिंह की है। मेयर का घर शक्ति नगर में है लेकिन रिकाॅर्ड में न्यू इस्लाम गंज बता रहा है।

हर घर से जुड़ी खबर के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं...

रिकॉर्ड में गड़बड़ी, मेयर के नाम पर दो प्रॉपर्टी

mcjalandhar.in मेन पेज पर सर्च यूआईडी नंबर पैनल है। क्लिक करने पर mcjpropertytax.in आप शिफ्ट होंगे। यहां इंफार्मेशन चार्ट आएगा। नाम, पिता का नाम, कॉलोनी, घर का नंबर और मोबाइल नंबर देने पर प्रॉपर्टी डिटेल आ जाएगी। ऑनलाइन फार्म में फीड बैक का काॅलम भी है। इसके जरिए लोग नगर निगम में दर्ज रिकाॅर्ड में करेक्शन करवा सकते हैं। डॉ. बसंत गर्ग ने कहा है कि - जो भी कमियां हंै उसे जल्द दूर कर लेंगे।

20 सेक्टर में बंटा शहर, मेयर के रिकॉर्ड में ही गड़बड़ी, उनके फोन नंबर पर दो इमारतें

कार्पोरेशन के इस कदम के मायने

विकास, रखरखाव में भी फायदा...जीआईएस सर्वे में डेवलपमेंट का रिकाॅर्ड आ गया है। सड़कों, पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट्स समेत अन्य डेवलपमेंट के काम रिकाॅर्ड में हैं। डाटा भी दर्ज होगा कि कौन सी सड़क कब बनी और कितनी गारंटी है। गारंटी पीरियड वाली सड़क का दोबारा टेंडर नहीं लग सकेंगे।

खबरें और भी हैं...