पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरटीए में काम है तो ऑनलाइन करें अप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से संबंधित सभी सेवाएं अब ऑनलाइन ही मिलेंगी। सर्विस के लिए एप्लीकेंट को घर से आवेदन करके ऑनलाइन फीस कटवानी होगी। सॉफ्टवेयर से एप्लीकेशन नंबर मिलेगा तो एप्लीकेंट निर्धारित दिन व समय पर आरटीए दफ्तर पहुंचेगा, जहां क्लर्क अपॉइंटमेंट लेकर आने वाले व्यक्ति को पहले डील करेगा। ये सारा बदलाव ट्रांसपोर्ट महकमे में वाहन-4 सॉफ्टवेयर लांच होने के बाद हुआ है।

फिलहाल आरटीए दफ्तरों के मुलाजिमों की नई सॉफ्टवेयर पर लॉगइन आईडी बनाने का काम चल रहा है, जिसे 2 दिन और लगेंगे। उसके बाद लोग आरटीए दफ्तर में आकर काम करवा सकेंगे।

फेसिलिटी

फीस भी होगी ऑनलाइन सब्मिट, निर्धारित समय पर सिर्फ एप्लीकेंट को ही डील करेंगे क्लर्क

गाड़ी नंबर और चेसी नंबर से होगा सारा काम

1. सबसे पहले परिवहन.जीओवी.इन पर लॉग इन करना होगा।

2. यहां वाहन और सारथी दो ऑप्शन होंगे। वाहन पर क्लिक करना होगा। सारथी ऑप्शन ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सर्विसेज के लिए है।

3. वाहन पोर्टल खुलते ही एप्लीकेंट को अपनी गाड़ी का नंबर डालना होगा, नंबर डालते ही कई सारी ऑप्शंस खुल जाएंगी।

4. यहां अलग-अलग तरह की सर्विसेज शो होंगी, एप्लीकेंट जरूरत के मुताबिक किसी भी सर्विस पर क्लिक कर सकता है।

5. क्लिक करते ही फॉर्म खुलेगा, जिस पर एपलीकेंट को अपना मोबाइल नंबर, व्हीकल नंबर, चेसी नंबर इत्यादि की डिटेल भरनी होगी।

6. सॉफ्टवेयर सरकारी फीस जमा करवाने के लिए कहेगा। फीस ऑनलाइन ही जमा होगी। सॉफ्टवेयर में सर्विस की सरकारी फीस की डिटेल मिल जाएगी क्योंकि हर सर्विस के लिए फीस अलग-अलग है। जमा हुई फीस की डिटेल भी भरनी होगी, इसके बाद एक रसीद जारी होगी, जिसे एप्लीकेंट को संभालकर रखना होगा।

हर सेवा के लिए है अलग ऑप्शन

डुप्लीकेट फिटनेस सर्टिफिकेट। आरसी ट्रांसफर व करेक्शन, लोन इंफार्मेशन अपडेट करवाना। अन्य राज्यों से आने वाली आरसी ट्रांसफर। व्हीकल का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट हासिल करना। अल्ट्रेशन ऑफ व्हीकल और कंजरवेशन ऑफ व्हीकल की सर्विसेज। डुप्लीकेट आरसी लेना। नए फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना।

मेनुअल भी जारी रहेगी सर्विस

जिन लोगों को इंटरनेट नहीं आता या फिर अप्लाई करने में कोई दिक्कत आ रही है तो उन्हें आरटीए दफ्तर में फेसिलिटी मिलेगी। लोग अपने डॉक्यूमेंट्स इत्यादि लेकर आरटीए दफ्तर आ सकते हैं। यहां क्लर्क खुद ही उनकी तरफ से सॉफ्टवेयर में अप्लाई कर देंगे। मगर फीस लोगों को खुद ही जमा करवानी होगी। लोगों को परेशानी न हो, इसलिए आरटीए दफ्तर ये सर्विस मुहैया करवाएगा।

खबरें और भी हैं...