पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • स्टेशन के बाहर एटीएम पर व्यक्ति से 30 हजार की ठगी

स्टेशन के बाहर एटीएम पर व्यक्ति से 30 हजार की ठगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | रेलवे स्टेशन के सफाई कर्मचारी पुशा दास पुत्र हरीश दास निवासी ठाकुर सिंह काॅलोनी से सोमवार को एक नामालूम युवक ने 30 हजार रुपए की ठगी कर ली। पुशा दास स्टेशन के बाहर स्थित एटीएम से पैसे निकलवाने गए थे। इस दौरान पास में खड़े एक युवक ने कहा कि पैसे निकालने में वह मदद कर देता है।

पुशा ने अपना एटीएम कार्ड पिन बताकर युवक को दिया। युवक ने पहले 1000 रुपए निकालकर दिए। फिर जालसाजी कर कोई दूसरा कार्ड थमा दिया। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि एटीएम से 30 हजार रुपए निकाले गए हैं। पुशा ने थाना-3 में कंप्लेंट दी है।

पुशा दास

खबरें और भी हैं...