जालंधर| सब्जी मंडी में लोकल और बाहर के राज्यों से सब्जियों की ज्यादा आमद से सब्जियों के दामों में गिरावट आनी शुरू हो गई है। आमद ज्यादा होने का एक कारण यह भी सामने आया है कि किसानों ने इस बार गेहूं के साथ-साथ सब्जियां लगाने में जोर दिया था। मगर किसानों को फायदा होने की जगह नुक्सान हो रहा है, क्योंकि बाहर के राज्यों से सब्जियां भारी मात्रा में मंडियों में अाई हैं। पंजाब में सबसे ज्यादा पैदावार इस बार टमाटर की रही। टमाटर का रेट सबसे कम है। आढ़तियों के अनुसार जून तक लोकल सब्जियों की आमद बरकरार रहेगी। उसके बाद पहाड़ी क्षेत्रों पर निर्भर होना पड़ेगा।
मार्केट कमेटी सचिव रूपिंद्र मिन्हास ने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश में सब्जियों की आमद ज्यादा होने के कारण रेट में गिरावट आई है। जालंधर में भी इस बार सब्जियों की आमद ज्यादा हुई है। इस कारण रेटों में गिरावट आई है।
सब्जी होल सेल रेट (Rs.) परचून रेट
गाजर 07 20
मटर 25 40
फुल गोभी 10 25
आलू, 08 20
प्याज 07 14
भिंडी 10 20
टमाटर 02 10
बैंगन 05 20