पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • स्टूडेंट्स को हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक

स्टूडेंट्स को हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसीपी हरविंदर सिंह भल्ला ने कहा- लाख समझाने के बाद भी बच्चों में अवेयनेस नजर नहीं आ रही है। - भास्कर

थाना प्रभारी बोले- 2 दिन बाद होगी सख्ती कटेंगे चालान

सिटी रिपोर्टर | जालंधर

कमिश्नरेट एरिया के थाना प्रभारी अपने-अपने एरिया के स्कूल-कॉलेजों में जाकर स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स के प्रति अवेयर करेंगे। इस मुहिम की शुरुआत सोमवार को हुई। प्रिंसिपल्स को भी कहा गया कि टीचर्स बच्चों को क्लास में हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करे और अंडर एज बच्चों को गाड़ियां न चलाने के लिए कहें। पुलिस प्रशासन की तरफ से अवेयरनेस के साथ-साथ वार्निंग भी दी गई कि जागरूकता मुहिम के बाद भी अंडर एज बच्चे स्कूलों में गाड़ियां और बिना हेलमेट के आए तो उनके चालान काटे जाएंगे। पुलिस स्कूलों के बाहर स्कूल टाइमिंग पर नाकाबंदी करेगी। एसीपी हरविंदर सिंह भल्ला ने कहा कि ये सख्ती प्रशासन द्वारा इसलिए की जा रही है कि क्योंकि लाख समझाने के बाद भी बच्चों में अवेयनेस नजर नहीं आ रही है। सुधार के लिए सख्ती जरूरी है। क्योंकि लगातार बच्चे अपनी गलती की वजह से हादसों के शिकार हो रहे हैं और ना ही बच्चों के पेरेंट्स बच्चों को गाड़ियां देने से मना करते हैं।

हम स्कूलों में पेरेंट्स मीटिंग में भी ट्रैफिक सेल की टीम भेजेंगे जोकि बच्चों के माता-पिता को भी अवेयर करेंगे। हालांकि सोमवार को स्कूलों के बाहर पहले नाकाबंदी की जानी थी, लेकिन सीनियर अधिकारियों की हिदायतों पर 2 दिन उन्हें वार्निंग और अवेयर किया जाएगा। उसके बाद पुलिस सख्ती करेगी।

खबरें और भी हैं...