पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लेबर अफसर समेत आठ लोग 20 मिनट तक फंसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी कांप्लेक्स की लिफ्ट में सोमवार दोपहर को लेबर डिपार्टमेंट के लेबर अफसर विकास कुमार समेत आठ लोग फंस गए। इनमें एक महिला भी शामिल है। ये लोग करीब 20 मिनट तक डीसी अॉफिस की लिफ्ट में फंसे रहे। लिफ्टमैन के मौके पर मौजूद नहीं होने के कारण इन लोगों को निकालने में इतना समय लग गया। डीसी अॉफिस की तीसरी मंजिल पर स्थित लेबर डिपार्टमेंट से लेबर अफसर विकास कुमार कुछ लोगों के साथ ग्राउंड फ्लोर पर आने के लिए सवार हुए। दूसरी मंजिल से कुछ और लोग लिफ्ट में चढ़ गए। करीब आठ लोग लिफ्ट में सवार थे। लिफ्ट नीचे आ रही थी कि इस बीच लाइट चली गई। लाइट जाने के कारण लिफ्ट बीच में ही अटक गई। जेनरेटर चलने पर लाइट तो आ गई लेकिन लिफ्ट वहीं फंसी रही। पता चला कि लिफ्टमैन कहीं गया हुआ है।

लिफ्टमैन के गैर-हाजिर होने के कारण फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में लगा समय

कंपनी को सख्त निर्देश दिए जाएंगे कि दोबारा ऐसी दिक्कत न हो: ढिल्लों

लिफ्टमैन के आने तक काफी लोग इक्ट्‌ठे हो गए। लोगों ने बहुत कोशिश की लेकिन लिफ्ट नहीं खोल सके। आखिर लिफ्टमैन को बुलवाया तो उसने लिफ्ट की चाबी से दरवाजा खोला। इस दौरान लिफ्ट ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर के बीच थी। बाद में लिफ्ट को मैनुअली डाउन किया गया और पांच फीट की ऊंचाई से कूदकर लोग बाहर निकले। सहायक कमिश्नर डॉ. बीएस ढिल्लों का कहना है कि सही समय पर सभी लोग बाहर निकाल लिए गए थे। लिफ्ट के एनुअल मेंटिनेंस कांट्रेक्ट वाली कंपनी के मुलाजिमों को बुलाकर इस तरह की परेशानी के बार में बताया जाएगा, साथ ही कंपनी को सख्त निर्देश दिए जाएंगे कि दोबारा ऐसी दिक्कत न हो।

खबरें और भी हैं...