पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • बर्ल्टन पार्क में इकोलॉजी पार्क डेवलप होगा बर्ड सेंचुरी, योग सेंटर बनेंगे, ग्रीन कवर बढ़ेगा

बर्ल्टन पार्क में इकोलॉजी पार्क डेवलप होगा बर्ड सेंचुरी, योग सेंटर बनेंगे, ग्रीन कवर बढ़ेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बर्ल्टन पार्क जमीन पर इकोलॉजी पार्क डेवलप किया जाएगा। प्लांटेशन बढ़ाई जाएंगी और मेडिकेटेड प्लांट्स लगाए जाएंगे। बर्ड सेंचुरी डेवलप की जाएगी। यह प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स हब के साथ साथ चलेगा। इकोलॉजी पार्क में योगा सेंटर बनाने की भी योजना है। विधायक अवतार सिंह बावा हैनरी ने स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ विशेष सारंगल के साथ बर्ल्टन पार्क का दौरा किया और डेवलपमेंट की संभावनाएं तलाशीं।

बर्ल्टन पार्क की कुल जमीन 62 एकड़ है। यहां स्पोर्ट्स हब बनाना है। इसके लिए दो कंपनियों मैज और ट्रांसस्टेडिया से बात चल रही है। बावा हैनरी ने कहा कि जो इंफ्रास्ट्रक्चर पहले है उसे खराब नहीं किया जाएगा। दोनों ही कंपनियों से पीपीपी मोड पर बात चल रही है। स्पोर्ट्स के साथ भी इकोलाॅजी प्रोजेक्ट पर काम चलेगा। 30 एकड़ जमीन पर पहले ही ग्रीन कवर है। इसे नहीं छेड़ा जाएगा। इसे सोसायटी से मिल कर और बेहतर बनाएंगे। सैर के लिए ट्रैक, झूले होंगे।

बेअंत सिंह पार्क और इंडस्ट्रियल एरिया की ग्रीन बेल्ट देखी

विधायक और सीईओ ने कंसल्टेंट्स, एसई अश्विनी चौधरी, एक्सईएन जोगिंदर सिंह, हिमांशु पुरी के साथ बेअंत सिंह पार्क और इंडस्ट्रियल एरिया की ग्रीन बेल्ट भी देखी। स्मार्ट सिटी के तहत 25 करोड़ से पांच पार्क डेवलप होने हैं इनमें शहीद बेअंत सिंह पार्क भी शामिल है। इंडस्ट्रियल एरिया में ग्रीन बेल्ट डेवलप होने का स्काेप है। - भास्कर

मेयर-कमिश्नर से विधायक की मीटिंग, शाहकोट गौशाला डेवलप करेंगे, पशु शिफ्ट होंगे

विधायक बावा हैनरी ने नगर निगम में मेयर और कमिश्नर से 2 घंटे तक मीटिंग की। बावा हैनरी ने नॉर्थ हलके में बरसाती पानी खड़ा होने का मामला उठाया और अफसरों के साथ इलाके का दौरा करेंगे। विधायक ने खराब स्ट्रीट लाइट्स और एलईडी लाइटें बदलने के काम में तेजी लाने के लिए कहा। मीटिंग में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को शाहकोट शिफ्ट करेंगे। बावा हैनरी ने कहा कि तय हुआ है कि मेयर और कमिश्नर अगले हफ्ते शाहकोट की गौशाला का दौरा करेंगे। गौशाला डेवलप करवाएंगे और पशुओं को शिफ्ट करने के बाद खुराक का जो भी खर्च होगा उसे निगम उठाएगा।

सिटी में अंडरग्राउंड होगा नाला... विधायक बावा हैनरी ने कहा कि गंदे नाले की साइट भी देखी है। इसे शहर में पूरी तरह कवर करेंगे। इसके लिए पहले भी प्रपोजल दी थी। शहर स्मार्ट करना हो और नाला चल रहा हो यह ठीक नहीं है। इस कवर करेंगे चाहे स्मार्ट सिटी में शामिल हों या सरकार से फंड लाकर करवाएंगे। गंदे नाले पर रिपोर्ट मांगी है।

खबरें और भी हैं...