महंत राजेश भगत ने मुख्यमंत्री को भेंट की कबीर चौरामठ की पुस्तक
जालंधर| कबीर साहिब की पंचछती के उपलक्ष्य में किए गए कार्यक्रमों के तहत कबीर चौरामठ की पांच परियोजनाओं की पुस्तक महंत राजेश भगत की ओर से मुख्य मंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को भेंट की गई। राजेश भगत ने पुस्तक में पब्लिश की गई सभी योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया। इन्हीं योजनाओं के अधीन जो प्रोजेक्ट लिए गए हैं, उन्हें जल्द ही पूरा करने के लिए संत विवेक दास 24वीं गद्दी नशीन पुरजोर लग्न और मेहनत कर रहे हैं।
500 बैड का संत कबीर सुपरस्पैशलिटी अस्पताल, कबीर संग्रहालय, कबीर जी की झोपड़ी, कबीर जी का प्राकट्य स्थल, कबीर स्मारक, आदि बनाया जा रहा है। जिसकी कीमत 1100 करोड़ से भी अधिक है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कबीर जी की बाणी की सराहना की। इस मौके पर डीसी वरिंदर कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा, निगम कमिश्नर बसंत गर्ग मौजूद थे।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कबीर जी की बाणी की सराहना की।