मुसीबत पड़े तो बच्चे 1098 टाेल फ्री नंबर पर करें कॉल
चाइल लाइन ने 1098 सर्विस विषय पर सेमिनार करवाया।
जालंधर | चाइल्ड लाइन की तरफ से बुधवार को आरपीएफ पुलिस लाइन में चाइल्ड इशू, प्रोटेक्शन और राइट्स एंड चाइल्ड लाइन 1098 सर्विस विषय पर सेमिनार करवाया गया। डीएलएसए के सेक्रेटरी जपिंदर सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की।
चाइल्ड लाइन की को-आर्डीनेटर सरिता अरोड़ा ने बताया कि 1098 एक टोल फ्री नंबर है। जहां कॉल करके 10 से 18 साल तक का बच्चा मुसीबत में पड़ने पर सहायता प्राप्त कर सकता है। जीआरपी के डीएसपी सुरिंदर कुमार और आरएससी बीएल मंसूरिया भी उपस्थित थे। इस दौरान जपिंदर सिंह ने कहा कि समाज में बच्चों को बाल मजदूरी से रोकने, बाल विवाह, भीख मांगने, यौन शोषण और नशे से सुरक्षा प्रदान करवाना सराहनीय काम है। इसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए। चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर कर्नल एसएस शॉकर भी मौजूद रहे।
10 से 18 साल तक के बच्चे कर सकते हैं फोन