पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुरुकुल में समर कैंप एक जून से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्मार्टफोन और आलसी जीवन के आदी हो चुके बच्चों में बदलाव के लिए गुरुकुल करतारपुर एक समर कैंप लगाने जा रहा है। 1 से 7 जून तक करतारपुर में लग रहे कैंप में 14 से लेकर 40 साल तक के बालक और पुरुष हिस्सा ले सकते हैं। 7 दिन वहीं रहना होगा। इस निशुल्क कैंप में रहने खाने-पीने का खर्च गुरुकुल ही उठाएगा। गुरुकुल के प्रिंसिपल डॉ. उदयन आर्य ने बताया कि इस कैंप में बच्चों को भेजने से पहले माता-पिता यह जान लें कि यह किसी पिकनिक जाने जैसा नहीं है।

इस कैंप में बालक के पूरे व्यक्तित्व को बदलने की कोशिश होती है। कैंप में सबसे अहम काम पर्सनेलिटी डेवलपमेंट का है। बच्चे भेड़चाल में संस्कार भी नहीं सीख रहे और स्मार्टफोन उनकी कार्यकुशलता भी खत्म कर रहा है। बच्चों को सुबह 4 से रात 10 बजे तक कठोर दिनचर्या का पालन सिखाया जाएगा।

बच्चों को अनुशासन में रहने के दिए जाएंगे टिप्स

अनुशासन : कई बच्चे डिस्प्लिन न होने के चलते कुछ नहीं कर पाते। यहां उन्हें अनुशासन के टिप्स दिए जाएंगे।

अपना काम स्वयं करना : अकसर बच्चे अपना काम खुद करने की बजाय माता-पिता या सहायकों पर निर्भर हो जाते हैं। यहां कपड़े धोने से लेकर बर्तन मांजने तक उन्हें खुद करना होगा।

संस्कार : बच्चों को सनातन धर्म के संस्कार सिखाए जाएंगे।

टाइम मैनेजमेंट : यहां एक तय दिनचर्या में बच्चे रहेंगे। हर काम समय पर कैसे किया जाता है सिखाया जाएगा।

आत्म सुरक्षा : शास्त्र के साथ शस्त्र का प्रशिक्षण भी बच्चों को दिया जाएगा। जूडो कराटे और लठ सिखाया जाएगा।

स्वास्थ्य, योग, मेडिटेशन : अच्छी सेहत के लिए सात्विक भोजन का महत्व, योग और मेडिटेशन से बच्चों की तीव्र बुद्धि के विकास पर काम होगा।

राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी : स्वार्थी जीवन से बाहर देशप्रेम के लिए कई कल्चरल प्रोग्राम होंगे।

संध्या हवन : रोजाना संध्या हवन में बच्चे हिस्सा लेंगे ताकि उन्हें यज्ञ की अहमियत का पता चले।

(कैंप में हिस्सा लेने के लिए 9803043271 पर कॉल और 9988163239 पर व्हाट्सएप मैसेज से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 14 से 40 वर्ष के बालक और पुरुष 20 मई तक इन नंबरों पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवाई जा सकती है।)

सिटी रिपोर्टर | जालंधर

स्मार्टफोन और आलसी जीवन के आदी हो चुके बच्चों में बदलाव के लिए गुरुकुल करतारपुर एक समर कैंप लगाने जा रहा है। 1 से 7 जून तक करतारपुर में लग रहे कैंप में 14 से लेकर 40 साल तक के बालक और पुरुष हिस्सा ले सकते हैं। 7 दिन वहीं रहना होगा। इस निशुल्क कैंप में रहने खाने-पीने का खर्च गुरुकुल ही उठाएगा। गुरुकुल के प्रिंसिपल डॉ. उदयन आर्य ने बताया कि इस कैंप में बच्चों को भेजने से पहले माता-पिता यह जान लें कि यह किसी पिकनिक जाने जैसा नहीं है।

इस कैंप में बालक के पूरे व्यक्तित्व को बदलने की कोशिश होती है। कैंप में सबसे अहम काम पर्सनेलिटी डेवलपमेंट का है। बच्चे भेड़चाल में संस्कार भी नहीं सीख रहे और स्मार्टफोन उनकी कार्यकुशलता भी खत्म कर रहा है। बच्चों को सुबह 4 से रात 10 बजे तक कठोर दिनचर्या का पालन सिखाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...